पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीनाथजी को धराया अनूठा शृंगार, कीर्तनकारों ने पदों का किया गान

श्रीनाथजी को धराया अनूठा शृंगार, कीर्तनकारों ने पदों का किया गान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीय मंगलवार को प्रभु को अनूठा शृंगार धरा लाड़ लड़ाए गए। प्रभु के श्रीचरणों में नुपूर धराए। श्रीअंग पर लाल पिछोड़ा अंगीकार कराया गया। श्रीमस्तक पर लठपठी पाग पर मोरपंख चंद्रिका और शीशफूल सुशोभित किया। प्रभु को श्रीकर्ण में पन्ना के कर्णफूल, कड़ा, पौची और बाजूबंध धराए गए। प्रभु को पीत ठाड़े वस्त्र में सुशोभित कर कंदराखंड में वस्त्रानुसार पिछवाई धराई। मुखिया बावा ने आरती उतारी, वहीं कीर्तनकारों ने विभिन्न पदों का गान किया।

खबरें और भी हैं...