अक्षय तृतीया आज: सावों की धूम से दिनभर बाजार रहे गुलजार
राजसमंद| अक्षय तृतीय पर अबूझ मुहूर्त पर सावों की धूम को देखते हुए शहर के बाजारों में काफी भीड़ रही।
भास्कर न्यूज|राजसमंद
अक्षय तृतीय पर अबूझ सावों को लेकर बाजार गुलजार है। शहर के ज्वैलर्स, कपड़ा, मनीहारी बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ रहती है। शहर के ज्वैलर्स बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के कई सारे ग्रामीण अपने परिवार के साथ आकर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीददारी कर रहे है। वहीं कपड़ा बाजार में वेश, दुल्हन की ड्रेस, दूल्हे की शेरवानी, सूट, साफा की खरीद फरोख्त कर रहे है। वहीं शादी में कई प्रकार की रस्म के लिए भी कई प्रकार की सामग्री जैसे पैकिंग सामग्री, महिला संगीत में बांटने वाली सामग्री, दुल्हे को उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं दुल्हनों को संवरने के लिए अभी से ब्यूटी पार्लर बुक हो गए।
राजसमंद. सावों की धूम को देखते हुए शहर के बाजारों में मनिहारी और कपड़ों की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ रही।
देवगढ़: 19 से 30 अप्रैल तक शादियों की रहेगी धूम
देवगढ़| अक्षय तृतीया पर अबूझ सावों के चलते इन दिनों देवगढ़ के बाजार में खरीदारी का दौर चला। बुधवार को आखा तीज पर सावों की धूम रहेगी। इसके अलावा 19, 20, 21 और 28 और 30 अप्रैल तक शुभ लग्न है। इसको देखते हुए मुख्य बाजार में स्थानीय और आसपास के ग्रामीणों की खासी भीड़ है। वहीं मुख्य बाजार में शादी ब्याह की वजह से दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है।
देवगढ़। दिनभर रही बाजारों में भीड़।
श्रीजी काे चंदन की सेवा अंगीकार होगी
नाथद्वारा| श्रीनाथजी प्रभु की हवेली में बुधवार को अक्षय तृतीया का उत्सव मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन से श्रीजी प्रभु को श्रीअंग पर चंदन की सेवा अंगीकार कराई जाएगीं। वहीं हवेली में निज मंदिर, डोल तिवारी, मणी कोठा और रतन चौक में खस के परदे लग जाएंगे। इस दिन से हवेली में खस के परदों पर शीतल जल का छिड़काव भी शुरू हो जाएगा।