नाई महासभा के ब्लाक अध्यक्ष बने वर्मा
नाथद्वारा| राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन सोमवार को हुआ। महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, जिलाध्यक्ष शांतिलाल, जिला प्रधान महासचिव अंकित कुमार और जिला प्रवक्ता कमल सेन की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष अरूण वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राकेश वर्मा और संरक्षक कैलाश टांक को बनाया। इसी तरह ब्लाक उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा, प्रधान महासचिव महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा, सचिव देवेंद्र वर्मा, संगठन मंत्री दीपक वर्मा, सलाहकार मंत्री रामचन्द्र वर्मा, प्रचार मंत्री अनिल वर्मा, मीडिया मंत्री हेमंत वर्मा, सचिव रविकुमार को बनाया। बैठक में मृत्यु भोज, बालविवाह, समाज की कुरीतियों को समाप्त करने पर चर्चा की।