चारभुजा : सांड के हमले से तीन लोग हुए घायल
चारभुजा | बस स्टेंड पर रविवार को एक सांड ने तीन लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। घायलावस्था में ग्रामीणों का उपचार करवाया। जानकारी के अनुसार जाजी का गुड़ा निवासी खुमाण प्रजापत (75)चारभुजा बस स्टेंड पर गाड़ी से उतरा ही था कि पीछे से आए सांड ने हमला कर घायल कर दिया। चारभुजा के सोहनलाल (40) पुत्र पेमाराम गमेती के पैरे में सिंग मारने से सात टांके आए। वहीं तीसरा व्यक्ति भंवरलाल गुर्जर को सांड ने नीचे गिरा दिया। जिससे हल्की चोट आई। पूर्व में भी इसी सांड़ ने अंबालाल पुत्र जोधराज को भी गंभीर घायल कर दिया। जिसे 27 टांके आए थे। पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर ने वन विभाग कुंभलगढ़ रेंज को पत्र लिखकर सांड को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की।
सांड के हमले में घायल युवक।