नाथद्वारा : परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां जोरों पर
नाथद्वारा | राजस्थान सर्वब्राह्मण महासभा के बैनर तले 18 अप्रैल बुधवार को परशुराम जयंती मनाई जाएंगी। जयंती पर महासभा की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन होगा। यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर माॅर्डन स्कूल ग्राउण्ड में रविवार से तैयारियां शुरू की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि बुधवार को तेलीपुरा स्थित माॅर्डन स्कूल के ग्राउण्ड में सुबह 7 बजे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर महासभा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में निमंत्रण दिया जा रहा हैं। बटूकों के जनेऊ संस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं।