नाथद्वारा : तीन युवकों पर कार में आग लगाने का मामला दर्ज
नाथद्वारा | कोठारिया रोड स्थित शिव नगर में रेत का ट्रैक्टर ले जाने के दौरान काॅलोनी निवासी भैरूलाल पुत्र शंकर लाल टेलर के घर के बाहर खड़ी कार को 3 युवकों ने आग लगा दी। भैरूलाल ने उसी मोहल्ले के निवासी विकास माली पुत्र गणेश माली उसके भुवा के लड़के ठाकुर माली सहित विकास के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि भैरूलाल का घर सड़क के किनारे है। शनिवार शाम को रिपोर्ट में नामजद तीनों आरोपी भैरूलाल के घर आए और रेती के ट्रैक्टर को ले जाने की बात कहते हुए बाहर खड़ी कार में आग लगा देने की चेतावनी दी। इसके बाद आग लगा दी। भैरूलाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।