पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरे मीना के आभरण और टीपारा पाग में सजे श्रीजी

हरे मीना के आभरण और टीपारा पाग में सजे श्रीजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रविवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में बालस्वरूपों को अनूठा शृंगार धराया गया। विभिन्न झांकियों में वैष्णव श्रद्धालुओं ने प्रभु के माखन चोरी लीला के दर्शन का आनंद लिया।

श्रीजी प्रभु के श्रीचरणों में हरे मीना के नुपूर धराए गए। श्री अंग पर गुलाबी मलकाच्छ सुशोभित किया गया। श्री मस्तक पर टीपारा पाग व टीपारा साज, हरे मीना के शीषफूल सुशोभित किया। श्रीकर्ण में मयुराकृत कुंडल धराए गए। श्रीजी प्यारे को हरे मीना के आभरण से सुशोभित किया गया। श्याम ठाड़े वस्त्र सुशोभित कर कंदरा खंड में माखन चोरी लीला के दर्शन की चितराम पिछवाई धराई गई। मुखिया बावा ने श्रीजी प्रभु की आरती उतारी वहीं कीर्तनकारों ने विभिन्न पदों का गान कर प्रभु को रिझाया।

खबरें और भी हैं...