- Hindi News
- National
- बिलोता में पानी की समस्या निराकरण के लिए लोगों ने सांसद से लगाई गुहार, ज्ञापन दिया
बिलोता में पानी की समस्या निराकरण के लिए लोगों ने सांसद से लगाई गुहार, ज्ञापन दिया
नाथद्वारा| ग्राम पंचायत बिलोता के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने को लेकर शुक्रवार को सांसद हरिओम सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिलोता गांव में पानी की बहुत ही विकट समस्या हैं। वर्तमान में सार्वजनिक कुएं से टंकी भर कर पाइप लाइन से सप्लाई होती हैं, लेकिन वह पानी पीने लायक नहीं हैं, उस पानी का उपयोग पीने के अलावा अन्य कामों में किया जाता है। पेयजल के लिए लोग बाघेरी पर निर्भर हैं। बाघेरी योजना पाइप लाइन से गांव के लिए एक अथवा दो स्थान पर पोइंट लगा रखे हैं, वह भी नहीं के बराबर है, उससे पेयजल समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने गांव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नया कुआं खुदवाने व टंकी निर्माण कर पानी की समस्या का समाधान करवाएं जाने की मांग की।