पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदन सिंह रावल बने श्रीनाथ साहित्य संगम के अध्यक्ष

मदन सिंह रावल बने श्रीनाथ साहित्य संगम के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| साहित्यिक संस्था श्रीनाथ साहित्य संगम के स्थापना दिवस पर गुरुवार को वरिष्ठ साहित्यकार मदन सिंह रावल को अध्यक्ष चुना गया। स्थापना दिवस पर हुई काव्य संगोष्ठी में शहर के साहित्यकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं सुनाई, देर रात तक काव्य का रंग जमा रहा। संगोष्ठी में डाॅ. धर्मचंद मेहता ने ओ अखंड भूमंडलाचार्य महान भक्तिमार्ग, प्रेम मार्ग, शरणागत, शुद्धा द्वैत प्रणेता महान...। सुभाष सामोता ने वल्लभाचार्य को लड़ावे लाड़, आंध्रप्रदेश, कृष्णा नदी कांकरवाड.. तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं हम संगम के उद्देश्यों को अपनाएं.....। मुथा रमेशचंद जैन ने टेंशन की जी टेंशन, सच पूछो तो आज जग में, बड़ी बीमारी टेंशन की..., तुलसीदास सनाढ्य ने मैंने वक्त बदलते देखा है, कांटों में सुमनों को खिलाते देखा हैं...सुना कर तालियां बटाेरी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन सिंह रावल ने जख्म हरा हो या भरा निशा छोड़ देता है, दिल टूटा हो या छूटा दिशा मोड़ देता है... सुनाया।

खबरें और भी हैं...