पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीजी प्रभु को धराए पन्ना व मोती के आभरण का शृंगार धराया

श्रीजी प्रभु को धराए पन्ना व मोती के आभरण का शृंगार धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| वैशाख कृष्णपक्ष द्वादशी शुक्रवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में बालस्वरूपों का अनूठा शृंगार धराया गया। मुखिया बावा ने अनूठा शृंगार धराकर राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए। सुबह शृंगार की झांकी में मुखिया बावा ने श्रीजी प्रभु के श्रीचरणों में जड़ाव के नुपूर धराए। श्री अंग पर केसर प्रतिबिंबित पिछोड़ा अंगीकार कराया गया। श्री मस्तक पर कुल्हें संग मोर पंख का जोड़ सुशोभित किया गया। श्रीकर्ण में जड़ाव के कुडंल धराए गए। प्रभु को नवर| के आभरण व धवल ठाढ़े वस्त्र धराए गए। चित्राम कह पिछवाई धराई गई। जिसमें महाप्रभुजी की बाल लीलाओं का चित्रण किया गया। मुखिया बावा ने राजभोग की झांकी में बालस्वरूपों की आरती उतारी, वहीं कीर्तनकारों ने विविध राग में पदों का गान कर बालस्वरूपों को रिझाया।

खबरें और भी हैं...