पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर हादसे रोकने सांसद ने योजना बनाने के दिए निर्देश

हाईवे पर हादसे रोकने सांसद ने योजना बनाने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| लाल बाग चौराहे पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह सांसद हरिओम सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। सांसद राठौड़ ने हादसे तथा चौराहे की समस्या की जानकारी लेकर अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद राठौड़ देलवाड़ा में विविध विकास कार्यों का उद‌्घाटन करने जाने के दौरान करीब 12 बजे लालबाग चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, हाइवे अथॉरिटी के प्रतिनिधि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद ने हाइवे का रख-रखाव देख रही सद्भाव कंपनी के प्रतिनिधियों से लालबाग चौराहे के पास सर्विस लेन निर्माण हो सकने की जानकारी ली तथा फोन पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पीडी को नाथूवास चौराहे पर चल रहे सर्विस लेन कार्य तथा लालबाग चौराहे पर दुर्घटना रहित संभावना को तलाशने के निर्देश दिए। सांसद ने पीडी को जानकारी लेकर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। इस दौरान नपाध्यक्ष लालजी मीणा, नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा, डिप्टी कान सिंह भाटी, ग्रामीण अध्यक्ष हरदलाय सिंह, हर्ष माली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...