पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथद्वारा, आमेट, चारभुजा में सेन जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

नाथद्वारा, आमेट, चारभुजा में सेन जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़। सेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।

नाथद्वारा| सेन समाज की ओर से शुक्रवार को सेन जयंती मनाई गई। पर्व पर समाज के नोहरे में पूजा अनुष्ठान महाआरती तथा सांस्कृतिक व सम्मान समारोह हुआ। समाज के अध्यक्ष फतेह लाल टांक, रमेश वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रहलाद सेन सहित अन्य समाज जन उपस्थित थे। अध्यक्ष टांक ने बताया कि भगवान सेन महाराज की प्रतिमा की पूजन, शृंगार कर आरती उतारी गई। शाम को समाज के वरिष्ठों तथा विद्यालय परीक्षाओं में अव्वल रहे समाज के छात्रों का सम्मान किया गया।

चारभुजा| सेन जयंती पर वोराट सेन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। सेन महाराज के छाया चित्र को रथ में सजाकर रोकड़िया हनुमान मंदिर से शुरू हुई। सेन महाराज की छवि रथ में विराजित करके शोभायात्रा निकाली गई।

आमेट| सेनजी महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को सैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शाम करीब 4 बजे गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई जो पुलिस थाना, बस स्टेंड, लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान, तकिया मार्गो पर से भ्रमण करती हुई भैरु बावड़ी अखाड़े पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...