पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भर्ती प्रकिया के विरोध में जिले की चारों नगरपालिका में 21 से 23 मई तक सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी

भर्ती प्रकिया के विरोध में जिले की चारों नगरपालिका में 21 से 23 मई तक सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से जिले की चारों नगरपालिका देवगढ़, आमेट, राजसमंद और नाथद्वारा में होने वाली सफाई कामगारों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर 21 से 23 मई तक हड़ताल की चेतावनी दी है। हालांकि 17 मई को होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के स्थानीय निकायों में सफाई कर्मियों को भर्ती करने की प्रक्रिया लाॅॅटरी सिस्टम से की जानी है। सफाई कर्मी यूनियन के माध्यम से इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा नाथद्वारा की ओर से मंगलवार को आयुक्त लजपाल सिंह को सीएम वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...