कर्नाटक में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां
राजसमंद| भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत पर मंगलवार को कांकरोली चौपाटी पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। गिरिराज कुमावत ने बताया कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कि खुशी में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, सभापति सुरेश पालीवाल, भानू पालीवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, नगर मंत्री गोपाल सेन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष नारायणलाल रेगर, पार्षद श्यामसुंदर पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, राजेश पालीवाल, विजय बहादुर जैन, मोहन कुमावत, हिम्मत मेहता, रामचंद्र प्रजापत, मुरारी आशियां, भरत पालीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
आमेट| कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मंगलवार को भाजपा की शानदार जीत पर गांधी चौक पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, अर्जुनलाल टेलर, अशोक जोशी, संपत सालवी, नटवरसिंह भाटी, गोमालाल रेगर, मांगीलाल रेगर, रामलाल रेगर ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
राजसमंद. भाजपा की जीत के बाद आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ता।
नाथद्वारा में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई
नाथद्वारा | कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत पर स्थानीय भाजपाईयों ने मंगलवार को हर्ष जताया। नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा जीत पर माणक चौक स्थित भाजपा कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान महेश चौधरी, गोपाल पुरोहित, प्रवीण वागरेचा, राकेश सोनी, दिलीप पुरोहित, नरोत्तम त्रिपाठी, गीता सेठी, ललिता काबरा, विमला वागरेचा आदि मौजूद थे। इधर, युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर को चौपाटी पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष हेमंत पालीवाल, सीपी जोशी, प्रकाश सामोता , अजय कनेरिया, शंभु शर्मा, गौरव भाटिया, कपिल उपाध्याय आदि मौजूद थे।
लावासरदारगढ़| कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं पुराना बस स्टेंड पर मंगलवार को आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश सेठ, किशनलाल दुग्गड़, झौर सरपंच शिवचरण सिंह, पूर्व सरपंच नारायणलाल प्रजापत, हस्तीमल सोनी, मक्खन सिंह बुकरडा, किशनलाल माली, जगदीश वैष्णव, श्यामदास वैष्णव, दुर्गेश जोशी, किशनलाल लखारा आदि मौजूद थे।