पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभारी सचिव से बोले लोग, पीने का पानी और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही

प्रभारी सचिव से बोले लोग, पीने का पानी और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत के तहत हो रहे न्याय आपके द्वार शिविरों में उपखंड स्तर पर 93 और तहसील स्तर पर 1579 प्रकरणों का निस्तारण किया। जिले के 6 उपखंडों में 93 प्रकरणों का निस्तारण किया जिसमें एक्ट 136, 53, 88, 188, रास्ता, इजराय, पुराने प्रकरणों का निस्तारण किया। तहसील स्तर पर जिले की 6 तहसीलों में 1579 प्रकरणों का निस्तारण किया। जिनमें खाता दुरुस्ती 135, खाता विभाजन, सीमा ज्ञान, गैर खातेदारी से खातेदारी, 251 रेवेन्यू कॉपी के प्रकरणों का निस्तारण किया।

आज यहां होंगे शिविर : बुधवार को ग्राम पंचायत कुंवारिया, आमेट की सरदारगढ़, खमनोर की गांव गुड़ा, रेलमगरा की जवासिया व भीम की ग्राम पंचायत काला गुमान के अटल सेवा केंद्र पर होगा।

लोक अदालत में उठारड़ा के किसान को 42 वर्ष बाद मिला खातेदारी का अधिकार: शिविर में नाथद्वारा के पास स्थित ग्राम पंचायत उठारड़ा में 42 साल बाद किसान को खातेदारी हक मिला। एसडीएम निशा ने बताया कि मामले के दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश की और लोक अदालत की भावना से प्रकरण का निस्तारण कर वादीगण को 42 वर्ष बाद खातेदारी हक दिया। उपखंड न्यायालय नाथद्वारा में 31 दिसंबर 2012 को मानसिंह पुत्र अर्जुनसिंह कोठारिया ने 19 जनवरी 1976 को ग्राम जीवाखेड़ा में 10 बीघा भूमि राधू भील धर्म तलाई से खरीद भूमि का कब्जा राधू के पास था। परंतु राजस्व रिकॉर्ड में भूमि नाम पर नहीं हुई। विक्रेता मानसिंह एवं राधू की मृत्यु के पश्चात उनसे वारिसों को जमीन अपने नाम नहीं होने की जानकारी होने पर यह वाद पेश किया।

देलवाड़ा में प्रभारी सचिव ने किया न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण

जिले के प्रभारी सचिव आनंदकुमार और कलेक्टर आनंदी ने मंगलवार को खमनोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के राजस्व से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के अलावा सरकार की और से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। शिविर में प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली से संबंधित समस्याओं को प्रभारी सचिव के समक्ष रखा। शिविर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों में 9 आवासीय पट्टों तथा कृषकों को 30 सॉयल हैल्थ कार्ड का बांटे। शिविर के निरीक्षण उपरांत कलेक्टर आनंदी ने देलवाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम भवन का निरीक्षण किया। जिसे भविष्य में नंदघर बनाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम निशा अग्रवाल, तहसीलदार सोहनलाल शर्मा सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

देलवाड़ा में नकलें, सीमांकन, रास्ता प्रकरण अन्य 200 से मामले निपटाए

देलवाड़ा| अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को हुए राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में 200 से अधिक मामले आपसी समझाइश से निपटाए गए। सुबह शिविर का अवलोकन कर अति. संभागीय आयुक्त विनिता बोहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव आनंद कुमार, कलेक्टर आनंदी, एसडीएम निशा अग्रवाल, तहसीलदार सोहनलाल शर्मा, बीडीओ केदार प्रसाद वैष्णव ने शिविर में आए मामलों पर लोगों से समझाइश की और उनकी समस्या सुन की आवश्यक निराकरण करवाया। शिविर में कुल 200 से अधिक मामलों का निपटारा करवाया गया। इनमें सीमांकन के 7, नामातंरण के 41, रास्ता प्रकरण 8, नकलें 84, विभाजन 15, खाता दुरूस्तीकरण के 9 तथा अन्य 126 प्रकरणों का निपटारा किया गया। शिविर में कृषि विभाग की ओर से 5 मिनी किट तिल के तथा 30 कृषकों को प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। इस दौरान वार्ड 1 की जलदाय समस्या पर अधिकारियों ने पेयजल विभाग के एईएन को 7 दिन में समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। कलेक्टर आनंदी ने आंगनबाड़ी प्रथम का निरीक्षण किया।

कर्मचारियों को निर्देश, वाजिब शिकायतों का निराकरण करवाएं

रेलमगरा| एसडीएम शक्तिसिंह भाटी और बीडीओ डाॅ. सुमन अजमेरा ने राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, सहयोगिनी को योजनाओं में पात्रतानुसार आमजन को लाभांवित करने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। विकास अधिकारी डाॅ सुमन अजमेरा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित पात्र, वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवाओं के नवीन आवेदन तैयार कर पेंशन से लाभांवित करने, पात्रतानुसार पालनहार योजना से सभी को शतप्रतिशत जोड़ने, पूर्व में विशेष योग्य जन जिनको पंजीकृत किया गया था, उनके प्रमाण पत्र जारी कराने में सहयोग करने, कुपोषण से ग्रसित बच्चों की देखभाल, किशोरी बालिकाओं को आयरन वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना लाभ दिलाने को कहा। इस दौरान बीईईओ महेंद्र सिंह झाला, छात्रावास अधीक्षक लेहरूलाल गुर्जर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...