- Hindi News
- National
- दो साल में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अध्यापकों को शिविरों से मुक्त रखने के लिए दिया ज्ञापन
दो साल में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अध्यापकों को शिविरों से मुक्त रखने के लिए दिया ज्ञापन
नाथद्वारा| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरत जोशी से मिल कर आगामी दिनों में प्रारंभ हो रहे शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों में विगत दो वर्षों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अध्यापकों को शिविरों से मुक्त रखने का ज्ञापन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश सनाढ्य ने बताया कि रामसा की औैर से विगत दो वर्षों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों को इस वर्ष प्रशिक्षण से मुक्त रखने के आदेश जारी हुए हैं, फिर भी ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी इन प्रशिक्षण शिविर में लगा दी गई है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ नेता उमेश खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश सोनी, घनश्याम कुमावत आदि मौजूद थे।