- Hindi News
- National
- सनाढ्य समाज की बैठक में श्रीसद्दू पांडे की स्मृति में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम रखने का निर्णय
सनाढ्य समाज की बैठक में श्रीसद्दू पांडे की स्मृति में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम रखने का निर्णय
नाथद्वारा| सनाढ्य नवचेतन मंच की सोमवार शाम को वैचारिक संगोष्ठी श्रीसद्दू पांडे की गादी परिसर दिल्ली बाजार स्थित सनाढ्य पंचायत भवन में हुई। संगोष्ठी में कांकरोली, उदयपुर एवं नाथद्वारा के सनाढ्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि श्रीजी मंदिर के परछने के मुखिया नवनीतलाल सनाढ्य थे तथा अध्यक्षता सनाढ्य समाज के सरपंच जुगल किशोर सनाढ्य ने की। विशिष्ट अतिथि कांकरोली सनाढ्य समाज अध्यक्ष प्रमोद सनाढ्य, उदयपुर समाज अध्यक्ष दाऊलाल सनाढ्य, नवचेतन मंच अध्यक्ष रमेशचन्द शर्मा, सनाढ्य सरिता के डॉ. अनिल शर्मा थे। अतिथियों ने श्रीसद्दू पांडे की गादी पर दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत की। स्वागत उद्बोधन नवयुवक मंडल सचिव संजय सनाढ्य ने दिया। मंच प्रतिवेदन महासचिव जितेन्द्र सनाढ्य ने प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में डाॅ. अनिल शर्मा ने सद्दू पांडे का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस दौरान अतिथियों ने सद्दू पांडे के पोस्टर का विमोचन किया। संगोष्ठी में जीवन प्रसंगों पर सात चित्र बनवाने एवं आन्यौर मथुरा में उनकी गादी के लिए यात्रा निकालने सहित अन्य निर्णय लिए। समाज के सरपंच ने सद्दू पांडे की स्मृति में प्रतिवर्ष साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह करवाने की बात कही। इस दौरान पंच चन्द्रशेखर, आनंदीलाल, रामचन्द्र, रघुनंदन, कौशलेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र सनाढ्य, डाॅ. दिलीप, सुनील, जितेन्द्र, अजय शुक्ला, संदीप, कमलेश, राकेश, संजय, राजेन्द्र प्रसाद सनाढ्य आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव महेश जोशी ने किया।