पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल मित्रों के आह्वान पर नाथद्वारा में आज शुरू होगी जलस्रोतों की सफाई

जल मित्रों के आह्वान पर नाथद्वारा में आज शुरू होगी जलस्रोतों की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | दैनिक भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत जल मित्र बुधवार को जलाशयों की सफाई शुरू करवाएंगे। गौशाला रोड स्थित झरना तथा बगीची वाली बावड़ी की सफाई की जाएगी। जयहिंद ग्रुप के ऋषभ गुर्जर ने बताया कि सुबह 7 बजे से कार्यकर्ता व नगरपालिका की हल्ला बोल टीम श्रमदान करेगी। शहर में 17 कुंड-तालाब तथा 60 कुएं-बावड़ियां है। ये लंबे समय से संरक्षण के अभाव में खराब हो रही है। श्रीनाथजी प्रभु के 1728 में पाट पर विराजने के बाद शहर का विकास होने के साथ करीब 4 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में करीब 100 तालाब-कुंड, बावड़ी, कुएं बनवाए थे। करीब 250 साल से पहले तक इनका पानी शहर में पेयजल में काम आता था। 300 साल पहले आगामी 300 साल तक की जल प्रणाली के लिए बने कुएं-बावड़ियां आधुनिकता तथा संरक्षण के अभाव में दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। बावड़ियों को पाट कर भवन, मकान बना दिए हैं। जल संरक्षण अभियान के तहत जलमित्र शहर के सामाजिक संगठन व शहरवासियों को धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जल मित्रों की गिरधर सागर पर हुई बैठक के अनुसार सप्ताह के हर बुधवार को जलाशयों की सफाई की जाएगी। इसमें मंदिर मंडल, नगरपालिका, स्थानीय प्रशासन तथा जयहिंद ग्रुप के सदस्य सहयोग व श्रमदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...