पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्वारिकाधीश कुंड और बावड़ी की जलमित्रों ने की सफाई, पालिका उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

द्वारिकाधीश कुंड और बावड़ी की जलमित्रों ने की सफाई, पालिका उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा . शहर के मोबेगढ़ स्थित द्वारिकाधीश कुंड और बावड़ी की सफाई करते हुए जलमित्र।

नाथद्वारा | दैनिक भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत शनिवार को मोबेगढ़ स्थित द्वारिकाधीश कुंड और बावड़ी की। वहीं जनाना झरना बावड़ी के पास के मुख्य नाले की सफाई में हल्ला बोल टीम ने नाले से करीब 2 ट्राॅली मलबा निकाला। रविवार को भी नाले की सफाई होगी, उसके बाद नाले की मरम्मत की जाएगी। नगरपालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी ने सुबह निरीक्षण के दौरान बताया कि नाले की सफाई और रिपेयरिंग से बावड़ी में गंदे पानी का रिसाव बंद होगा। इससे बावड़ी का जल संरक्षित किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर के जलमित्रों, जयहिंद ग्रुप, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से प्राचीन जलाशयों की सफाई कर जल संरक्षण किया जा रहा है। बुधवार को शुरू हुए अभियान में अभी तक 4 बावड़ियों की सफाई की जा चुकी है। शनिवार को मंदिर प्रशासन के सहयोग से मोबेगढ़ स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के कुंड और बावड़ी की सफाई की। इधर, जनाना झरना बावड़ी पर तीसरे दिन भी श्रमदान हुआ। नगरपालिका की हल्ला बोल टीम ने मुख्य नाले के रिसाव को रोकने की कवायद शुरू की। नाले की सफाई में 2 ट्राॅली मलबा निकाला गया। सुबह प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति के तन्मय पालीवाल, जयहिंद ग्रुप के ऋषभ गुर्जर, कपिल उपाध्याय, जलमित्र लक्ष्य गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी, पालिका के प्रतिपक्ष नेता प्रमोद गुर्जर, गौ सेवक सत्यनारायण गुर्जर, रमेश मूथा, गोपाल छोटे गुर्जर सहित ने बावड़ी पर श्रमदान में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...