पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकमास : कांच की हटड़ी में विराजे विट्ठलेश प्रभु, कीर्तनकारों ने किया कई पदों का गान

अधिकमास : कांच की हटड़ी में विराजे विट्ठलेश प्रभु, कीर्तनकारों ने किया कई पदों का गान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | अधिक मास में श्रीनाथजी प्रभु की हवेली में होने वाले विशेष मनोरथ का लाभ लेने शनिवार को अवकाश पर श्रीनाथजी की नगरी में चहल पहल बनी रहीं। भक्तों ने श्रीनाथजी प्रभु की हवेली में होने वाले मनोरथ सहित झांकियों के दर्शन किए। शृंगार की झांकी में श्रीनाथजी प्रभु के श्रीचरणों में मोती के तोड़ा धराए। श्रीअंग पर शरबती धोती और पटका अंगीकार कराया। श्रीमस्तक पर शरबती गोल पाग के संग धवल मोरपंख चंद्रिका और शीशफूल सुशोभित किया। श्रीकर्ण में कर्णफूल धराए गए। श्रीअंग पर मोती के आभरण और कंदरा खंड में चीर हरण लीला की पिछवाई सुशोभित की। इसमेें कदम की डाल पर श्रीकृष्ण यमुना में स्नान करती गोपियों के वस्त्र लेकर बैठे दर्शाया गया। आरती झांकी में चीर हरण लीला का मनोरथ हुआ। मुखिया बावा ने श्रीनाथजी प्रभु को अनूठा शृंगार धरा आरती उतारी। कीर्तनकारों ने पदों का गान किया। राजभोग झांकी के बाद हवेली में खस के परदे लगा सेवा वालों ने शीतल जल का छिड़काव किया। श्रीनवनीत प्रियाजी को श्रीमस्तक पर शरबती गोल पाग, मोरपंख चंद्रिका और शीशफूल सुशोभित किया। द्वितीय पीठ श्रीविठ्ठलनाथजी को राजभोग की झांकी में फल फूल के पलना और भोग आरती झांकी में कांच की हटड़ी में विराजित किया।

आज कली का शृंगार होगा : श्रीनाथद्वारा में पुरुषोत्तम मास के पांचवे दिन शनिवार को प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर और द्वितीय पीठ विट्ठलनाथजी मंदिर और श्रीनवनीत प्रियाजी में अनूठे मनोरथ होंगे। मंदिर से जारी सूची के अनुसार श्रीनाथजी मंदिर को राजभोग की झांकी में चंदन का बंगला तथा भोग आरती झांकी में कली का शृंगार धराया। द्वितीय पीठ विट्ठलनाथजी को राजभोग की झांकी में खस खाना बंगला और आरती झांकी में साज का हिंडोरा में विराजित किया। श्रीनवनीत प्रियाजी में शाम को आरती झांकी में कली का शृंगार धरा राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए जाएंगे।

राजसमंद . द्वारिकाधीश मंदिर

नाथद्वारा . खस के बंगले में विराजे नवनीत प्रियाजी।

खबरें और भी हैं...