पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथद्वारा : एक करोड़ 90 लाख की लागत से बनेगी 15 किमी की सड़कें

नाथद्वारा : एक करोड़ 90 लाख की लागत से बनेगी 15 किमी की सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा |दिवंगत विधायक कल्याण सिंह चाैहान की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 15 किलो मीटर लंबी सड़कों को मंजूरी मिली है। विधायक पुत्र योगेंद्र सिंह चाैहान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक की ओर से प्रस्तावित 15 किलो मीटर लंबी और 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों को मंजूरी मिली। चाैहान ने बताया कि विधायक कल्याण सिंह चाैहान ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के लिए कई प्रयास किए है। क्षेत्र में मंजूर सड़कों में राणावतों के गुड़ा से शिशवी, मनोहरपुरा से बामनिया, अटल सेवा केंद्र कोशीवाड़ा से रेबारियों की ढाणी, झूना गुड़ा से शिवसिंह का गुड़ा, रठूंजना से जीपों का रहट, पीपलवास से राती तलाई तक सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है।

खबरें और भी हैं...