- Hindi News
- National
- खड़े ट्रक को बस ने पीछे से मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, 4 को उदयपुर किया रेफर
खड़े ट्रक को बस ने पीछे से मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, 4 को उदयपुर किया रेफर
नाथद्वारा| शहर के समीप नेशनल हाईवे पर गुंजोल खारी नदी पुलिया से पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को नाथद्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से 4 गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि गुंजोल पुलिया से पहले कांकरोली की ओर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था कि पीछे आमेट -नाथद्वारा यात्री प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बस में करीब 20 से अधिक सवारियां थे। टक्कर से बस में सवार सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से 4 को उदयपुर रेफर किया गया। हादसे में छत्तीसगढ निवासी राकेश कुमार पुत्र शांतिलाल (23), जवान सिंह जी का गुड़ा आमेट निवासी भंवर सिंह पुत्र दौलत सिंह (54), सिंदु बड़गांव निवासी मेहरूम प|ी फरियाद मोहम्मद (40), जिलोला आमेट निवासी मूलचंद्र पुत्र फौजमल बाफना (60), निचला गरेड़ा चारभुजा निवासी गोवर्धन सिंह पुत्र उमेद सिंह (58), गोलियाें की मादड़ी राजनगर निवासी तिलकेश पुत्र जवान सिंह राजपूत तथा निकिता कुंवर पुत्री जवान सिंह (7), मीरा कुंवर प|ी जवान सिंह राजपूत (57) सहित राजवीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह (9), कैलाशपुरी निवासी पृथ्वीराज पुत्र अमराम मीणा(40), कोठारिया निवासी निसार खां पुत्र सरीफ खां (24), नई रोड़ नाथद्वारा निवासी मुसरत पुत्र सलीम मोहम्मद (30), सरीफ पुत्र बशीर खां (45) घायल हो गए।