बाल विवाह नहीं कराने की ली शपथ
राजसमंद। गायत्री सेवा संस्थान और इम्मपेट की ओर से संचालित बालिका शिक्षा केंद्र पीपावास पर केंद्र की बालिकाओं और ग्रामीणों ने केंद्र संचालन समिति के साथ मिलकर बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ ली। अक्षय तृतीया और आगामी दिनों पर होने वाली विवाह लग्न पर गांव में बाल विवाह किसी को भी नहीं करने देंगे। गायत्री सेवा संस्थान के परियोजना समन्वय योगेश सुखवाल ने महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम के वार्ड पंच और गायत्री सेवा संस्थान के रचित जैन, योगेश पीपला, ललिता सुखवाल, निकेश तिवारी आदि मौजूद थे।
अजमेर रेंज आईजी ने किए श्रीनाथ जी के दर्शन
नाथद्वारा | अजमेर रेंज आईजी मालिनी अग्रवाल ने बुधवार को श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। अग्रवाल ने श्रीजी प्रभु की उत्थापन की झांकी के दर्शन किए। दर्शनोपरांत मंदिर परंपरानुसार अग्रवाल का समाधान किया गया। वहीं भीलवाड़ा एसीबी के एएसपी राजेश गुप्ता ने भी श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। इस दौरान डिप्टी कानसिंह भाटी, तहसीलदार सोहनलाल शर्मा, सीआई महिपाल सिंह सिसोदिया आदि मौजूद थे।