पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन किमी की परिक्रमा पूरी कर 1100 फीट ऊंची परशुराम महादेव बाबा की गुफा पर चढ़ाई ध्वजा

तीन किमी की परिक्रमा पूरी कर 1100 फीट ऊंची परशुराम महादेव बाबा की गुफा पर चढ़ाई ध्वजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़. परशुराम महादेव गुफा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने जाते लोग।

भास्कर न्यूज | कुंभलगढ़

मेवाड़ और मारवाड़ के भक्तों के लिए आस्था के संगम माने जाने वाले राजस्थान के अमरनाथ से प्रख्यात परशुराम महादेव गुफा मंदिर पर बुधवार को वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। अक्षय तृतीया पर होने वाले इस कार्यक्रम में मेवाड़ के अलावा मारवाड़ से भी कई संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह साढ़े 6 बजे नीज मंदिर से परिक्रमा शुरू हुई, जो बीलन घाटी होते हुए भील भीलनी का भाटा से मुख्य गुफा मंदिर पर सवा सात बजे 1100 फीट ऊंची मुख्य चोटी पर पहुंची। जहां पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान भक्तों ने परशुराम महादेव के जयघोष के साथ अनुष्ठान में भी भाग लिया। परशुराम महादेव सेवा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार के नेतृत्व में पुजारी ने विधान पूर्ण भी करवाए।

आदिवासी लोग परिक्रमा में बजाते है थाली और मादल : सदियों से अक्षय तृतीया पर ध्वजा चढ़ाने की परम्परा में परिक्रमा के दौरान आदिवासी समाज के लोग थाली और मादल बजाकर यात्रा को आगे बढ़ाते है। जिसमें दोनों यंत्रों से अलग अलग धुन पूरी परिक्रमा के दौरान थाप पर लगातार बजाई जाती है। इसके अलावा आदिवासी फरसा लेकर भी साथ चलते है। परिक्रमा के बाद महादेव को विशेष आंगी भी धराई गई। आरती कर लापसी का भोग धरा। प्रसाद वितरण किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा ने 23 बटुकों को दिया जनेऊ संस्कार

नाथद्वारा. राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जनेउ संस्कार में उपस्थित बटुक और अतिथि।

नाथद्वारा. राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से बुधवार को वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम जयंती पर माॅर्डन स्कूल मैदान में बटूकों को जनेऊ संस्कार दिया। शहर के प्रमुख बाजारों में बटुकों का वरघोड़ा निकाला गया। सुबह 7 बजे माॅर्डन स्कूल मैदान में जनेऊ संस्कार कार्यक्रम शुरू हुआ। बटूकों को यज्ञोपवीत संस्कार देने के लिए अलग-अलग 23 वेदी बनाई गई। यज्ञोपवीत महोत्सव में 23 बटुकों को पंडित देवकृष्ण ने विधि विधान से जनेऊ धारण करवाई। बटुकों के परिजनों ने नए वस्त्र तथा गुरुकुल में जाने के भाव से नगद राशि भी भेंट की गई। वरघोड़ा माॅर्डन स्कूल से शुरू होकर केशव कॉॅम्प्लेक्स, लंबी सड़क, बैंक आॅफ बड़ौदा, गांधी रोड़, माणक चैक, चौपाटी, सर्राफा बाजार, लाल बाजार, अहिल्या कुंड, केशव कॉॅम्प्लेक्स होते हुए वापस माॅर्डन स्कूल पर पहुंची। वरघोड़े का शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। गांधी रोड़, चौपाटी सहित अन्य जगहों पर लोगों ने शरबत व अन्य शीतल पेय पिलाया। बटूकों ने श्रीजी प्रभु की राजभोग की झांकी के दर्शन किए। कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, कांकरोली सहित आस पास के सैकंड़ो विप्र बंधुओं सहित श्रीजी मंदिर के मुखियाजी इंद्रवर्धन गिरनारा, अधिकारी सुधाकर शास्त्री, महासभा के प्रेमशंकर जोशी, राजेंद्र रेही, लक्ष्मीकांत सांचीहर, गिरिराज सांचीहर, निरजंन पालीवाल, युवा ब्रह्मशक्ति के शांतीलाल पालीवाल, युवजन ब्राम्हाण सभा के संदीप सनाढ्य, संगीता शर्मा सहित युवाओं, महिलाओं ने शिरकत की।

खबरें और भी हैं...