नाथद्वारा | कोठारिया के मेघवाल बस्ती निवासी फतेहलाल पुत्र हीरालाल मेघवाल (24) ने घर के कमरे में छत पर लगी हूक से रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। मृतक रिक्शा चलाने का काम करता था। मृतक के 1 साल की बच्ची है। परिवार में प|ी के अलावा कोई नहीं है। मृतक के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे घर आने के बाद फतेहलाल नेे अपने कमरे में जा कर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मृतक रिक्शा चलाने का काम करता था। रिश्तेदारों का कहना था कि फतेहलाल पर कर्ज था, पिछले दिनों से कर्ज मांगने वाले परेशान कर रहे थे। रिश्तेदारों ने उसी मामले में हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।