पाइप लाइन लीकेज, सड़क पर व्यर्थ बह रहा है पानी
नाथद्वारा | जलदाय विभाग की लाइन लीकेज होने से पीने का पानी कई जगह सड़कों पर बह रहा है। जलमित्र मूथा रमेश जैन ने बताया कि दोपहर को पेयजल सप्लाई के दौरान बस स्टैंड पर कोठारी अतिथि शाला के सामने लगे पानी के चेंबर से पानी व्यर्थ बहता रहा है। जल मित्र मूथा ने जलदाय विभाग से व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने और चेंबर पर ढक्कन लगाने की मांग की।