पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथद्वारा में जलमित्रों ने अब तक 12 जलाशयों की सफाई की, नहर की सफाई हो

नाथद्वारा में जलमित्रों ने अब तक 12 जलाशयों की सफाई की, नहर की सफाई हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | दैनिक भास्कर के जल संरक्षण अभियान में जलमित्रों की ओर से बनास किनारे स्थित बावड़ियों की सफाई की गई। जलमित्र तन्मय पालीवाल, बाल मुकुंद बारी, मौखम सिंह, किशन सिंह, महेंद्रसिंह, शंभू सिंह, ज्ञानचंद, भागीरथ गुर्जर, पुष्पा गायरी ने बावड़ियों से कचरा और मलबा निकाला। इधर, जनाना झरना बावड़ी के पास के नाले की सफाई तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को जलमित्रों ने बनास किनारे की बावड़ियों के संरक्षण की पहल शुरू की। सुबह अोड़ की बावड़ी में ब्लीचिंग पाउडर डालने के बाद टीम गणगौर घाट पहुंची। यहां गणगौर बाग के अंदर स्थित बावड़ी से कचरा निकाला गया। जलमित्रों ने नया अखाड़ा, बगीची अखाड़ा, सागरिया बावड़ी और बड़लावाली बावड़ी की सफाई की। जलाशयों में फेंकी गई पूजन सामग्री, मलबा निकाल कर बाहर फेंका गया। पानी पर जलकुंभी निकाली। पानी को साफ करने के लिए यहां भी ब्लीचिंग पाउडर डाला। सोमवार को 5 बावड़ियों की सफाई की। भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत जलमित्र अभी तक 12 से अधिक जलाशयों की सफाई कर चुके है। आगामी दिनों में अन्य जलाशयों के जल संरक्षण पर काम होना है। जलमित्रों ने प्रशासन से नाथूवास तालाब को भरने वाली नहरों के सफाई करवाने की मांग की है। इधर गोशाला रोड स्थित जनाना झरना बावड़ी के पास के नाले से मलबा निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। नगरपालिका की हल्ला बोल टीम के कर्मियों ने 2 ट्राॅली मलबा निकाल नाले की सफाई की। अब नाले की रिपेयरिंग के बाद रिसाव के बंद होने की आस जगी है।

खबरें और भी हैं...