नाथद्वारा | भारतीय टीम के कुश्ती कोच जगदीश जाट और अजितमान ने सोमवार को श्रीनाथजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए। उज्बेकिस्तान में हुई एशियाई सब जूनियर कैडेट ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे कोच का स्थानीय पहलवानों ने सम्मान किया। इस दौरान झाड़नवाले अखाड़े के पहलवान दादू पहलवान, बालमुकुंद उस्ताद, भगवानदास, मनीष गुर्जर, चंदू कुमावत सहित थे।