पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूथ कमेटियों का पुनर्गठन और वेरिफिकेशन 21 से 27 मई तक

बूथ कमेटियों का पुनर्गठन और वेरिफिकेशन 21 से 27 मई तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | सोमवार को हुई भाजपा की बैठक में 21 से 27 मई तक बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और वेरिफिकेशन करवाने का निर्णय लिया। भाजपा नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि सोमवार को जिला प्रभारी हरीशंकर पाटीदार, मंडल प्रभारी केसर सिंह चूंडावत, जिला महामंत्री चतरसिंह राणावत, जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के सान्निध्य में हुई बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और वेरिफिकेशन करवाने की प्रक्रिया 21 से 27 मई तक करवाने पर निर्णय हुआ। 27 मई को प्रधानमंत्री के मन की बात मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मंडलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...