पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 लाख की लागत से बनेगी गनी बाबा की पुलिया, आज शुरू होगा काम

50 लाख की लागत से बनेगी गनी बाबा की पुलिया, आज शुरू होगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | विधायक कल्याण सिंह चाैहान की ओर से गनी बाबा पुलिया के निर्माण की घोषणा के बाद अब मंगलवार से निर्माण कार्य शुरू होगा। सोमवार को विधायक पुत्र योगेंद्र चाैहान के साथ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। चाैहान ने बताया कि विधायक ने निधन से पहले शहर के गनी बाबा आने जाने वाले जायरीन की सुविधा और मांग पर काजवे रोड के निर्माण करवाने की घोषणा की थी। काजवे पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए अधिकारियों और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ निरीक्षण किया। काजवे पुलिया का निर्माण 50 लाख की लागत से होना है, इसका काम मंगलवार से शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...