नाथद्वारा | सोमवार सेे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षण प्रशिक्षण आवासीय शिविर उपली ओडण की दीपचंद राउमा स्कूल में शुरू हुआ। शिविर में 172 शिक्षकों में 69 महिला प्रशिक्षु भी प्रशिक्षण ले रही है। सोमवार को दोपहर 1.45 बजे परिसर के कक्षा-कक्षों में स्कूलों में शिक्षण देने वाले शिक्षक प्रशिक्षण लेते तथा प्रभारी दलपत सिंह भाटी निरीक्षण करते हुए नजर आए। शिविर में 79 महिलाएं शिक्षक प्रशिक्षण ले रही है। उसी दौरान लंच हुआ। कहीं कोई हंगामा नहीं, सभी अपनी सुविधा नियमानुसार भोजन कर 1 घंटे में पुन कक्षा-कक्ष में पहुंचे, जहां प्रशिक्षण हुआ। प्रभारी ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण शिविर में खमनोर ब्लाॅक की प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलोें के 172 शिक्षकों का आवासीय शिविर समीप के उपली ओडण स्थित दीपचंद उमावि मे रखा गया है।
रेलमगरा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षण प्रशिक्षण आवासीय शिविर कस्बे की कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल और शारदे छात्रावास में शुरू हुआ।