पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संचार क्रांति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव, श्रद्धांजलि दी

संचार क्रांति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव, श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिले भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की अध्यक्षता में भारतर| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी कर छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दौरान पूर्व सभापति आशा पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजसमंद शांतिलाल कोठारी, रेलमगरा सुंदर कुमावत, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेम देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नाथद्वारा | नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के नेतृत्व में गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय के मरीजों फल और बिस्किट बांटे। इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, ब्लाॅक अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, जिला महामंत्री देवेंद्र वैष्णव अादि थे।

देवगढ़| कांग्रेस कार्यालय मेें पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के सानिध्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह चूंडावत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प और माला चढ़ा याद किया। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायणलाल सोलंकी, हाजी अब्दुल मजीद शेख, प्रकाश नाराणिया, मीना कंवर, सागर रावल योगी, पार्षद राजेश मेवाड़ा, मोहनसिंह, हैदर हुसैन, अजय नाराणिया, भगवत सिंह चौहान, केसरसिंह, विजयसिंह,नारायणसिंह, रूपसिंह, मुरलीधर, दुदाराम सालवी सहित कार्यकर्ता थे।

राजसमंद. राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर पुष्पाजंली अर्पित करते हुए।

फल बांट पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

आमेट | राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि समारोह ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक की अध्यक्षता में किया। इसके बाद अस्पताल में जाकर मरीजों को फल बांटे। इस दौरान नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, सेवादल के दिलीपसिंह राव, पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रदीपसिंह राठौड़, ज्ञानेंद्रसिंह, बक्शीराम देवासी, मोतीलाल डांगी, शराफत हुसैन फौजदार, भरत त्रिवेदी, ललित लोहार, पुष्पेंद्र जांगिड़, मनोज बुनकर कार्यकर्ता थे।

चारभुजा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

चारभुजा । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चारभुजा सराय चौक में पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व उपजिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह सोलंकी, ब्लॉक उपाध्यक्ष कालुलाल गुर्जर, पूर्व उपसरपंच धर्मचंद गुर्जर, रूपलाल गुर्जर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मीठालाल गोखलावत, पूर्व नगर अध्यक्ष मांगीलाल सिंघवी, छगनलाल वीरावत, भंवरलाल वगड़वाल मौजूद थे।

रेलमगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, सभा हुई

रेलमगरा | कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की छवि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हरलाल खटीक, पंचायत समिति सदस्य श्रीराम विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी ,ब्लॉक महामंत्री फतेह मोहम्मद रंगरेज, उपसरपंच लादूलाल गाडरी, रेखादेवी विजयवर्गीय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

रेलमगरा। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

देवगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए।

पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

देवगढ़। कांग्रेस कार्यालय मेें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के सानिध्य और ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह चूंडावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प एवं माला चढ़ा याद किया। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायणलाल सोलंकी, हाजी अब्दुल मजीद शेख, प्रकाश नाराणिया, मीना कंवर, सागर रावल योगी, पार्षद राजेश मेवाड़ा, मोहनसिंह, हैदर हुसैन, अजय नाराणिया, भगवत सिंह चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...