राजसमंद | बालकृष्ण स्टेडियम में चल रहे भारत केसरी दंगल में रविवार देर रात तक मुकाबले हुए। दंगल देखने के लिए कई सारे शहरवासी देर रात तक जुटे रहे। रविवार रात को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बहादुरगढ़ के हितेष ने भरतपुर के शेरा को हराया। दिल्ली के मोनू छत्रसाल ने गुरु श्याम लाल अखाड़ा दिल्ली के जीतू को हराया। गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के विक्रांत ने दिल्ली के प्रवीण को, जयपुर के हरिकेष उर्फ खली ने गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के दुष्यंत को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। राजस्थान केसरी में लवकुश भीलवाड़ा के आदित्य ने बनेड़ा के पवन माली को, लवकुश भीलवाड़ा के धीरज चौधरी ने नया अखाड़ा कांकरोली के चंदन चौधरी को, भरतपुर के शेरा को नया अखाड़ा कांकरोली के भारत भूषण उर्फ बिल्ला, डीग भरतपुर के अनिल भीम ने लवकुश भीलवाड़ा के अमन शेख को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। राजस्थान कुमार के लिए लवकुश भीलवाड़ा के आशीष जोशी ने भरतपुर के रोहताष को, भरतपुर के हरिराम ने केसरी नंदन भीलवाड़ा के बबलू जाट को, कोटा के आदित्य पंवार ने पुर के प्रदीप विश्नोई को, लवकुश भीलवाड़ा के लादू जाट ने देवगढ़ के नरेश गायरी को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेवाड़ किशोर में लवकुश भीलवाड़ा के निर्मल विश्नोई ने सांगानेर भीलवाड़ा के दिनेश गायरी को, उदयपुर के हिमांशु गावरी ने नया अखाड़ा कांकरोली के सुमित साहू को, पुर भीलवाड़ा के बलवंत विश्नोई ने द्वारकेश व्यायामशाला कांकरोली के पार्थ शर्मा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। राजसमंद केसरी के लिए नया अखाड़ा कांकरोली के चंदन चौधरी ने वाल्मिकी व्यायामशाला कांकरोली के अखिलेश गावरी, गोवर्धन कुंड नाथद्वारा के शिवदत्त ने नजरवाड़ी व्यायामशाला कांकरोली के देवेंद्र पालीवाल को, देवगढ़ के नरेश गायरी ने नाथद्वारा के उज्जवल माली को हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
राजस्थान कुमार दंगल में आशीष जोशी-लादू जाट और मेवाड़ किशोर में निर्मल विश्नोई-प्रभुलाल पहुंचे फाइनल में
सेमी फाइनल : राजसमंद केसरी के लिए चंदन ने मनोज को हराया
भारत केसरी बहादुरगढ़ के हितेष ने दिल्ली के मोनू को, जयपुर के हरिकेष ने दिल्ली के विक्रांत को हराया। राजस्थान केसरी दंगल में भीलवाड़ के आदित्य गुर्जर ने भीलवाड़ा के धीरज चौधरी को, डींग भरतपुर के अनिल भीम ने भरतपुर के शेरा को हराया। राजस्थान कुमार दंगल में भीलवाड़ा के आशीष जोशी ने भरतपुर के हरिराम को, भीलवाड़ा के लादू जाट ने कोटा के आदित्य पंवार को हराया। मेवाड़ किशोर दंगल में भीलवाड़ा के निर्मल विश्नोई ने पुर के परिवेश को, भीलवाड़ा के प्रभु लाल गुर्जर ने भीलवाड़ा के दीपक सैनी को हराया। राजसमंद केसरी दंगल मुकाबले में नया अखाड़ा कांकरोली के चंदन चौधरी ने नाथद्वारा के मनोज गुर्जर को, कांकरोली के शिवदत्त चौधरी ने देवगढ़ नरेश गायरी को हरा फाइनल में जगह बनाई। मीडिया प्रभारी गोविंद औदिच्य ने बताया कि इस अवसर पर कांकरोली और नाथद्वारा के उस्ताद दादू पहलवान, नवनीत सनाढ्य, पुष्कर पहलवान, नारू उस्ताद, चंदर दा उस्ताद, हरि दा उस्ताद, सुभाष गुर्जर, दामोदर बागोरा, संजय आमेटा, हाकम सिंह, विनोद सनाढ्य, हेमंत लड्ढा, महेश टुकलिया, जगजीवनराम चोरड़िया, हेमंत रजक आदि थे।
राजसमंद। भारत केसरी दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।