राजसमंद। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बार कार्यकारिणी शपथ लेते हुए।
राजसमंद। बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सोमवार को बार भवन में जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी के आतिथ्य और बार अध्यक्ष जयदेव कच्छावा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के बाद बार अध्यक्ष कच्छावा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह राठौड़, सचिव अंतिम सरूपरिया, सह सचिव विक्रमसिंह कानावत, कोषाध्यक्ष महेश सेन, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेशचंद्र आमेटा और सदस्य वर्षा अतुल पालीवाल और अनिल जोशी को मनोनीत किया। इस दौरान नाथद्वारा बार अध्यक्ष इंद्रमल माली, देवगढ़ बार अध्यक्ष विश्वंभरसिंह, आमेट बार समुंदरसिंह, भीम बार अध्यक्ष नंदकिशोर, रेलमगरा बार अध्यक्ष परसराम जाट, डूंगरसिंह, महेश पगारिया, देवेंद्रसिंह राठौड़, गिरीशचंद्र, प्रजीत तिवारी, दिग्विजयसिंह चूंडावत, मनीष जोशी, भरत पालीवाल, कैलाश बोल्या, बहादुरसिंह, शेषमल गाडरी, हेमंत पालीवाल सहित बार के सदस्य थे।