हॉस्पिटल में 295 बेबी किट और 30 गाउन बांटे
नाथद्वारा| महावीर इंटरनेशनल सोसायटी की और से राजकीय गोवर्धन चिकित्सालय में 295 बेबी किट और 30 गाउन बांटे गए। अध्यक्ष संपत लाल लोढ़ा ने बताया कि मंगलवार शाम को गणेश टेकरी पर बैठक हुई। बैठक के बाद सदस्यों ने पक्षियों के लिए परींडे बांधे। आगामी दिनों में जोनल कॉन्फ्रेंस का नाथद्वारा में कार्यक्रम को लेकर रक्तदान शिविर और गर्मी की छुट्टियों में अभिरुचि शिविर लगाने पर निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव कांतिलाल धाकड़, रमेश पारीख, कैलाश चौधरी, राजेश मारवाड़ी, संतोष मारवाड़ी, अरुणा जैन, गीता सेठी, सुमित्रा डागलिया वंदना गुप्ता, सुशीला पाठक, दीपा सुराणा आदि मौजूद थे।