पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आमेट : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

आमेट : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी युवा परिषद राजसमंद का बडारड़ा स्थित निजी होटल में बुधवार को वैष्णव समाज के अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाले वैष्णव प्रतिभाओं का सम्मान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके वैष्णव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव के आतिथ्य में किया। परिषद के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि समारोह में एसीजेएम नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव, खमनोर पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ. केदारप्रसाद वैष्णव, पूर्व तहसीलदार कृष्णगोपाल वैष्णव, सर्व शिक्षा अभियान राजसमंद एडीपीसी भानू कुमार वैष्णव, एलआईसी विकास अधिकारी बीआर वैष्णव, जिला न्यायालय प्रबंधक दीपक स्वामी, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सुमन वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, शिक्षा क्षेत्र से व्याख्याता शिवदास बैरागी, गोल्ड मेडलिस्ट वर्षारानी बैरागी, रणछोड़दास वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश वैष्णव धोईंदा, जिला वॉलीबॉल टीम कोच रमेश वैष्णव, जनप्रतिनिधि तासोल सरपंच अनुराधा वैष्णव, ताल सरपंच जगदीश प्रसाद वैष्णव, पार्षद सुनील वैष्णव, कृषि पर्यवेक्षक हीरादास वैष्णव का इकलाई, पगड़ी और श्रीनाथजी की छवि देकर सम्मान किया। अतिथियों ने वैष्णव युवा परिषद चारभुजा के संयोजक राकेश वैष्णव, सृजित वैष्णव परिवारों की डिटेल्स संदर्शिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में वैष्णव बैरागी युवा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश वैष्णव, राजसमंद जिलाध्यक्ष प्रहलादराय वैष्णव, जिला मंत्री बजरंग वैष्णव, आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, राजसमंद तहसील अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...