कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राजसमंद| जिला मुख्यालय स्थित लविश हौंडा शो रूम के सामने बुधवार शाम एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आर के हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि सांगठकला निवासी प्रताप सिंह 30 पुत्र किशन सिंह राजपूत कांकरोली आ रहा था। तभी सामने नाथद्वारा मंदिर मंडल की गाड़ी से टक्कर हो गई। जिससे प्रताप सिंह की मौत हो गई।