पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध में मजदूर संघ ने दिया ज्ञापन

सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध में मजदूर संघ ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट| अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने गुरुवार को नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी करणीसिंह को ज्ञापन सौंप सफाई कर्मचारी भर्ती-2018 का कड़ा विरोध किया। संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार वाल्मीकि और महामंत्री शंकरलाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 का विरोध करते हुए 9 मई को जिले की देवगढ़, नाथद्वारा और आमेट के समस्त सफाई कामगार संगठन ने दिए ज्ञापन में मांग की गई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं होने से विरोध कर 21 से 23 मई तीन दिन तक सफाई कामगार कार्यरत कार्मिक अवकाश पर रहेंगे। लेकिन अब अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर 5 जून से अनिश्चितकालीन काम रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...