पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथद्वारा : नाथूवास चौराहे पर रंजिश के चलते मारपीट में युवक घायल

नाथद्वारा : नाथूवास चौराहे पर रंजिश के चलते मारपीट में युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | नाथूवास चौराहे पर गुरुवार देर रात को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में नाथद्वारा निवासी विशाल गुर्जर घायल हो गया। घायल को देलवाड़ा स्थित अनंता अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि विशाल गुर्जर और अन्य गुरुवार रात को नाथूवास गोशाला के सामने चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट मैच देखने गए थे। वहां बोलेरो और अन्य वाहनों से आए कांकरोली निवासी देवेंद्र गुर्जर, विनोद पालीवाल, नाथद्वारा निवासी गौरीशंकर माली सहित ने लोहे के सरिये सहित अन्य हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पहले से रंजिश थी, उसी को लेकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हमलावर गुर्जर राजसमंद में 302 सहित अन्य मामलों में अपराधी है।

खबरें और भी हैं...