नाथद्वारा | बस स्टैंड से मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तेलियों के तालाब निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ लाल सिंह, लाला पुत्र नाहर सिंह (40) को गिरफ्तार किया। पुलिस एएसआई रवींद्र सिंह ने बताया कि 13 मई शनिवार को महावीर कॉॅम्प्लेक्स बस स्टैंड से नाथूलाल पुत्र दौला मेघवाल की मोटर साइकिल चोरी हो गई थी। नाथूलाल ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।