नाथद्वारा | नकली किन्नर बनकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों से बधाई मांग रहे युवक सोहनसिंह पुत्र जसवंत सिंह (25) निवासी आसवरा वल्लभनगर को किन्नरों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। किन्नर पारसमणी, भावना और सुनीता ने पुलिस को शिकायत देकर नकली किन्नर को पुलिस के हवाले किया। युवक उपली ओडन, गढ़वाडा, भानसोल में सुथारों की भागल के ग्रामीणों से नकली किन्नर बनकर बधाई के नाम पर पैसे कपड़े सहित अन्य सामग्री ले रहा था। सूचना पर पहुंचे किन्नरों ने युवक को पकड़ समझाईश की। युवक के नहीं मानने पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।