पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनाना झरना बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, गंदे पानी का रिसाव रोकने लगाएंगे पाइप

जनाना झरना बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, गंदे पानी का रिसाव रोकने लगाएंगे पाइप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा। अभियान के तहत बावड़ी की सफाई करते।

नाथद्वारा | दैनिक भास्कर के जलमित्रों तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी के प्रयास से गौशाला रोड स्थित जनाना झरना बावड़ी के जीर्णोद्धार की आस जगी है। बावड़ी में गंदे पानी का रिसाव रोकने के लिए पास के मुख्य नाले की सफाई नगरपालिका की हल्ला बोल टीम के सफाईकर्मियों ने शुरू की। नगरपालिका उपाध्यक्ष सोनी ने बताया कि नाले की सफाई के बाद इसकी रिपेयरिंग की जाएगी। रिसाव को रोका जाएगा। बावड़ी के अंदर भी प्लास्टर सहित अन्य रिपेयरिंग की जाी है। इससे बावड़ी का संरक्षण हो सकेगा। बुधवार को गौशाला रोड स्थित जनाना झरना बावड़ी की सफाई की थी। नगरपालिका व जनसहयोग से जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाने से पहले नाले के रिसाव को रोकने का काम शुरू करवाया। सोनी ने बताया कि नाले से रिसाव को रोकने के लिए आगे से आ रहे पानी को पाइप से बावड़ी की सीमा से आगे निकाल कर नाले की सफाई की जाएगी। इसके लिए 20 फीट लंबा 12 इंच के व्यास का पाइप लगवाया है। शनिवार को नाले की सफाई की जाएगी। शुक्रवार को हल्ला बोल टीम के सदस्यों ने नाले की सफाई की। बावड़ी से जलकुंभी व कचरे का ढेर निकाला गया। इस दौरान तन्मय पालीवाल, ऋषभ गुर्जर, युवराज पालीवाल, कमल चारण सहित युवा मौजूद थे।

वन विभाग भी जुड़ा अभियान से : भास्कर के जल संरक्षण अभियान से आमजन, शहरवासियों तथा ग्रामीणों सहित सरकारी विभागों के साथ गुरुवार शाम को हुए श्रमदान में वन विभाग ने भी सहयोग दिया। वनकर्मी भगवानलाल ने मलबा उठाने के संसाधन जुटाए व ठेकेदार कर्मियों पिंटू व दिनेश के साथ श्रमदान किया। जलमित्र अभियान से प्रेरित होकर शहरवासी अब अन्य जलाशयों के संरक्षण व सफाई की मांग करने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...