पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौ पेयजल टंकियों की सफाई करने से आज शाम की सप्लाई बंद रहेगी

नौ पेयजल टंकियों की सफाई करने से आज शाम की सप्लाई बंद रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | शहरी जल प्रदाय योजना ने शहर की पेयजल टंकियों की सफाई के चलते शनिवार को शहर में होने वाली सांयकालीन पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सत्यनारायण मेवाड़ा ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से छह महीनों में टंकियों को खाली कर धोया जाता है और क्लोरीन दवा डाल पानी को साफ किया जाता है। शहर की 19 टंकियों की सफाई करने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू किया गया। गुरुवार तक 9 टंकियों की सफाई की। मेवाड़ा ने बताया कि शनिवार को नंदसमंद फिल्टर प्लांट, मैन पंप हाउस इमली नीचे, गणेश टेकरी और नाथूवास पंप हाउस की टंकियों की सफाई की जाएगी। इसके चलते शहर में होने वाली सांयकालीन सप्लाई बाधित रहेगी।

खबरें और भी हैं...