पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर मंडल ने मजदूर यूनियन की 10 मांगों पर कार्रवाई करने पर जताई सहमति, भामसं नहीं करेगा आंदोलन

मंदिर मंडल ने मजदूर यूनियन की 10 मांगों पर कार्रवाई करने पर जताई सहमति, भामसं नहीं करेगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामगार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सीईओ से चर्चा करते हुए।

नाथद्वारा | मंदिर मंडल कामगार यूनियन भामसं और मंदिर प्रशासन के बीच यूनियन की मानी गई मांगों पर कार्रवाई के लिए हुई वार्ता में समझौता होने पर यूनियन ने हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया। कामगार यूनियन लंबे समय से मंदिर मंडल से श्रमिक हितों की मानी गई 10 मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा थ। 2 मई को मांगों पर कार्रवाई नहीं करने पर 25 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। मामले को ले कर 11 मई को सीईओ चेतन त्रिपाठी से यूनियन की हुई वार्ता असफल रहीं थी। इस पर शुुक्रवार को वापस वार्ता हुई। वार्ता बैठक में भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरसिंह सांखला, प्रभारी भवानीसिंह शक्तावत, फतेहसिंह राव, उपाध्यक्ष ख्यालीलाल लोहार, महामंत्री शंकरलाल गुर्जर, अध्यक्ष निरजंन गौरवा और पदाधिकारी थे। सीईओ त्रिपाठी से चली करीब 1 घंटे की वार्ता में मानी गई मांगों पर कार्रवाई करने पर सहमति हुई। समझौता होने पर अब यूनियन 25 मई से हड़ताल नहीं करेंगी। यूनियन अध्यक्ष निरंजन गौरवा ने बताया कि यूनियन लंबे समय से मंदिर मंडल से श्रमिक हितों की 14 सूत्रीय मांग पर मंदिर मंडल ने 10 मांगों को मान था, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की थी। मंदिर मंडल की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं करने और केेवल आश्वासन ही देने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। पूर्व की वार्ता विफल होने पर वापस वार्ता हुई और समझौता हुआ। 20 मई को केशव कॉम्पलेक्स में आम सभा होगी, इसमें कर्मियों को समझौते की जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...