नाथद्वारा . श्री करौली की ढाणी श्रीसुभद्रा चामुंडा माताजी धाम में सुभद्रा माताजी और चामुंडा माताजी मंदिर के दो दिवसीय मुख्य द्वार उद्घाटन महोत्सव की शुरुआत शनिवार से होगी। भोपाजी मूलाराम रेबारी ने बताया कि सुभद्रा चामुंडा माताजी धाम में सुभद्रा माताजी, चामुंडा माताजी, भैरूजी बावजी मंदिर में ध्वजारोहण और मुख्यद्वार के उद्घाटन का दो दिवसीय महोत्सव शनिवार और रविवार को होगा। श्रीसुभद्रा चामुंडा माता महिला मंडल व्रत उज्जवन की महाप्रसादी शनिवार शाम 5 बजे होगी। रात्रि को कलाकार जोगभारती जालोर और शंकर देवासी सिरोही भजन संध्या करेंगी। रविवार सुबह मुख्य द्वार, कलश स्थापना सुबह 5.15 बजे और माताजी की ध्वजा चढ़ाई जाएगी।