राजसमंद/देवगढ़/नाथद्वारा | जिले भर में मुस्लिम समुदाय के गुरुवार शाम को चांद दिखने के साथ रमजान महीने की शुरुआत हुई। चांद दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान की मुबारकबाद दी। रमजान का पहला जुम्मा होने से शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की। देवगढ़ और नाथद्वारा में भी चांद दिखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पहली तरावीह गुरुवार से शुरू हुई और पहला रोजा शुक्रवार से शुरू होगा। चांद दिखने के साथ ही कुरआन पाक की तिलावत ने शुरू की।