पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शारीरिक शिक्षक के खिलाफ झूठे दस्तावेज बनवाने पर संस्था प्रधान के विरूद्ध लामबंद हुए शारीरिक शिक्षक

शारीरिक शिक्षक के खिलाफ झूठे दस्तावेज बनवाने पर संस्था प्रधान के विरूद्ध लामबंद हुए शारीरिक शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | नाथद्वारा के टांटोल राउमावि की संस्था प्रधान ने आपसी द्वेषता को निकालते हुए शारीरिक शिक्षक के खिलाफ की गई साजिश के खिलाफ निष्पक्ष जांच के लिए शारीरिक शिक्षक, गांव के जनप्रतिनिधि, बच्चों के अभिभावक बुधवार को डीईओ भरत कुमार जोशी से मिले। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस संबंध में राउमावि टांटोल के शारीरिक शिक्षक इंद्रसिंह चौहान के पक्ष में राजस्थान प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश सनाढ्य, श्यामसिंह भाटी सहित गांव के जनप्रतिनिधियों, अभिभावक की ओर से डीईओ भरत कुमार जोशी को निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत में बताया गया कि संस्था प्रधान इंद्रा परेवा ने अपनी व्यक्तिगत द्वेषता निकालने के लिए स्कूल में गांव वालों को बुला साजिश के तहत दबाव पूर्ण हस्ताक्षर करवाए और शारीरिक शिक्षक पर मनगढ़त और गलत आरोप लगाए है। इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार शारीरिक शिक्षक इंद्रसिंह चौहान और संस्था प्रधान इंद्रा परेवा के बीच शारीरिक शिक्षक के टीए बिल को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसमें संस्था प्रधान ने टीए बिल पास करने से मना कर दिया था। इसी विवाद के चलते शारीरिक शिक्षक को बदनाम करने के लिए झूठे दस्तावेज तैयार करवा कर गलत आरोप लगाए गए।

विभाग कर रहा है जांच, मैं बोलने में असमर्थ

इस मामले की जांच शिक्षा विभाग कर रहा है। इसके बारे में विभाग के अधिकारी ही बता सकते है। इंद्रा परेवा, संस्था प्रधान, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, टांटोल

हमने इसकी जांच पूरी कर ली है। जांच कमेटी जो निर्णय करेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भरत कुमार जोशी, डीईओ माध्यमिक

खबरें और भी हैं...