पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीसुभद्रा, चामुंडा मंदिर पर ध्वजारोहण और मुख्यद्वार का उद्‌घाटन

श्रीसुभद्रा, चामुंडा मंदिर पर ध्वजारोहण और मुख्यद्वार का उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | समीप के करौली की ढाणी गांव में श्रीसुभद्रा चामुंडा माता मंदिर पर ध्वजारोहण और मुख्यद्वार उद्‌घाटन के तहत हुए दो दिवसीय महोेत्सव का समापन रविवार को हुआ। शनिवार को रात्रि जागरण में भजन कलाकारों ने भोर तक माता के विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में कई, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिज्ञों, उद्याेगपतियों और आमजन पहुंचे। दो दिवसीय महोत्सव भोपाजी मूलाराम रेबारी के सानिध्य में हुआ। ग्रामीण रामू रेबारी ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार रात को श्रीसुभद्रा चामुंडा माताजी मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। इसमें जालोर से आए जोग भारती और सिरोही के शंकरसिंह देवासी ने जोगण माई ए......माता हिंडोला......सहित माता के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। करीब 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोर तक चली भजन संध्या का आनंद लिया। रविवार को सुबह करीब 5.15 बजे शुभ मुहूर्त में मुख्यद्वार पर विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना और माताजी को ध्वजा चढ़ाई। महोत्सव में धूमड़ा माताजी मठ के महाराज राज भारती, सुरत कुंड के महंत अवधेशानंद महाराज, राज्य सरकार के पशु पालन राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण थे।

नाथद्वारा। करौली की ढाणी में महोत्सव पर हुई भजन संध्या में शामिल श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...