पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी की बैठक में अभ्यास वर्ग पर चर्चा

एबीवीपी की बैठक में अभ्यास वर्ग पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को महावीर नगर स्थित मधुकर भवन पर विभाग सह प्रमुख शंकर माली के आतिथ्य में हुई। जिला संयोजक गिरीश पालीवाल ने बताया कि परिषद के सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के द्वितीय चरण 21 से 25 मई की जानकारी दी। पालीवाल ने बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रमुख किशन गुर्जर मादड़ी को नियुक्त किया। प्रांत अभ्यास वर्ग चित्तौड़ प्रांत जो 13 से 16 जून तक भीलवाड़ा में होगा, इस पर चर्चा की। बैठक में जिला प्रमुख गणेश कुमावत, विभाग सह संयोजक ललित खींची, जिला सह प्रमुख छगन पूर्बिया, जिला सह संयोजक विक्रमसिंह, कन्हैयालाल, जिला समिति सदस्य भगवतसिंह, कुबेरसिंह नाथद्वारा, चुनसिंह नाथद्वारा, छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह, नगर मंत्री करणसिंह, दीपक लखारा आमेट, गौतम कुमावत, ललित कुमावत, नरेंद्रसिंह सालमपुरा, मुकेश सिंह, आकाश कुमावत, भरत सिंह, किशन रेबारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...