पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री परिवार ग्राम तीर्थ यात्रा 26 से

गायत्री परिवार ग्राम तीर्थ यात्रा 26 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| गायत्री परिवार की पांच दिवसीय ग्राम तीर्थ प्रदक्षिणा और प्रवज्या 26 मई से शुरू होगी। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भंवरलाल पालीवाल एवं उपजोन संयोजक बद्रीलाल शर्मा ने बताया कि 26 से 30 मई तक ग्राम तीर्थ यात्रा में राजसमंद, रेलमगरा, नाथद्वारा, खमनोर, कुंभलगढ़, गढ़बोर, देवगढ़, भीम एवं आमेट तहसील के गांवों में जनजागरण का कार्य करेगी। ग्राम तीर्थ यात्रा में व्यसन मुक्ति, सद्साहित्य वितरण, जल स्रोतों एवं देवालयों की सफाई, योग द्वारा समग्र स्वास्थ्य, दीवार लेखन, वृक्षारोपण संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, दीपयज्ञ के कार्य किए जाएंगें। ग्राम यात्रा के जिला प्रभारी सोहनलाल पालीवाल तथा जिला संयोजक गिरजाशंकर पालीवाल ने बताया कि यात्रा 26 मई को मोही, पीपली आचार्यान, पीपली अहिरान, गोगाथला, कुरज, जीतावास, बैठुम्बी, पनोतिया, खड़बामनिया, काबरा, कोटड़ी से गवारड़ी पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की और से सप्तसूत्री कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के तहत संपूर्ण राजस्थान में एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया हैं। इस के लिए विविध संस्थाओं, भावनाशील व्यक्तियों, कृषक, आम नागरिकों को वृक्षारोपण तथा उनके संरक्षण हेतु तरूमित्र, तरूपुत्र, वरण कर संकल्प दिलाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...